विदेश

किम जोंग-उन ने फिर दी अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी: किम

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने कहा कि प्योंगयांग का ताजा मिसाइल प्रक्षेपण वॉशिंगटन और सियोल के संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ एक चेतावनी है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण प्रतिबंधित है.

किम जोंग-उन ने फिर दी अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी: किम
मिसाइल प्रक्षेपण (Photo Credits : IANS)

सियोल : उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन  (Kim Jong-Un) ने कहा कि प्योंगयांग (Pyongyang) का ताजा मिसाइल प्रक्षेपण वॉशिंगटन और सियोल के संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ एक चेतावनी है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने बुधवार को एक खबर में यह दावा किया.

किम ने मंगलवार को एक नई मिसाइल का प्रक्षेपण किया था. ‘केसीएनए’ के अनुसार किम जोंग-उन ने कहा कि उक्त सैन्य कार्रवाई अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों द्वारा संयुक्त सैन्य अभ्यास को चेतावनी भेजने का एक अवसर है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण प्रतिबंधित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2019 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).