Nepal Plane Crash: विमान दुर्घटना में अब तक 14 शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया काठमांडू
पहाड़ पर क्षत-विक्षत शव मिले हैं. विमान दुर्घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने अब तक 14 शव बरामद किए हैं।
नेपाल विमान हादसा: नेपाल में चार भारतीयों समेत 22 लोगों को लेकर एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि पहाड़ पर क्षत-विक्षत शव मिले हैं. विमान दुर्घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने अब तक 14 शव बरामद किए हैं. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए काठमांडू ले जाया जाएगा. Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त करने में हो रही मुश्किल, दुर्घटनास्थल पर पहुंची सेना
नेपाल की सेना ने सोमवार को बताया कि रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुए यात्री विमान का मलबा उत्तर-पश्चिमी नेपाल के मुस्तांग जिले के थसांग-2 स्थित सनोसवेयर में मिला है. यह विमान करीब 20 घंटे से लापता था.
‘तारा एअर’ के ‘ट्विन ओट्टर 9एन-एईटी’ विमान ने पोखरा से रविवार सुबह करीब 10 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन 15 मिनट बाद ही उसका नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया. विमान में चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली नागरिकों सहित कुल 22 लोग सवार थे.
सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर नारायण सिल्वाल ने ट्वीट किया, ‘‘सैनिकों और बचावकर्मियों ने दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है. इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी.’’
उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘दुर्घटनास्थल मुस्तांग जिले के थसांग-2 के सनोसवेयर में है.’’ तस्वीर विमान के मलबे की प्रतीत होती है.
सिल्वाल ने बताया कि पुलिस निरीक्षक लेफ्टिनेंट मंगल श्रेष्ठ और एक गाइड दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न एजेंसियों के अन्य बचाव दल छोटे हेलीकॉप्टर के जरिये दुर्घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. वहां पहुंचने के लिए हर संभव साधन के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है.’’ समाचार पत्र ‘काठमांडू पोस्ट’ ने एक खबर में बचावकर्मियों के हवाले से बताया कि विमान के मलबे से 14 शवों को निकाला गया है.
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2022
विमानन कंपनी की ओर से जारी यात्रियों की सूची के अनुसार, विमान में मौजूद भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी वैभवी बांडेकर त्रिपाठी और बच्चों-धनुष त्रिपाठी व ऋतिका त्रिपाठी के तौर पर हुई है. यह परिवार महाराष्ट्र के ठाणे जिले का रहने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

