Canada Murder Case: कनाडा में एक घर में चाकू मारकर छह लोगों की हत्या, परिवार के साथ रहने वाला छात्र गिरफ्तार
ओटावा पुलिस प्रमुख एरिक स्टब्स ने बताया कि संदिग्ध द्वारा किसी ‘‘धारदार हथियार’’ या ‘‘चाकू जैसी वस्तु’’ का इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान फेब्रियो डी-जोयसा के रूप में की गई है और उस पर हत्या करने एवं हत्या की कोशिश करने के आरोप लगाए गए हैं.
ओटावा पुलिस प्रमुख एरिक स्टब्स ने बताया कि संदिग्ध द्वारा किसी ‘‘धारदार हथियार’’ या ‘‘चाकू जैसी वस्तु’’ का इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान फेब्रियो डी-जोयसा के रूप में की गई है और उस पर हत्या करने एवं हत्या की कोशिश करने के आरोप लगाए गए हैं. कनाडा में सामूहिक हत्याकांड की घटनाएं आम नहीं हैं. स्टब्स ने बताया कि इस घटना में मारे गए लोग श्रीलंकाई नागरिक थे और वे हाल में कनाडा आए थे.
उन्होंने बताया कि मृतकों में 35 वर्षीय महिला दर्शनी बनबरनायके गामा वालवे दर्शनि दिलानथिका एकन्याके, उसका सात वर्षीय बेटा इनुका विक्रमसिंघे, चार वर्षीय बेटी अश्विनी विक्रमसिंघे, दो वर्षीय बेटी रिन्याना विक्रमसिंघे और ढाई महीने की बच्ची केली विक्रमसिंघे तथा परिवार का परिचित 40 वर्षीय अमरकूनमुबियांसेला गे गामिनी अमरकून शामिल है. पुलिस प्रमुख ने बताया कि जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो मृतक बच्चों का पिता घर के बाहर था और लोगों से आपात सेवाओं को फोन करने की गुहार लगा रहा था. पुलिस को बुधवार रात 10 बजकर 52 मिनट पर दो फोन कॉल आए थे. पुलिस ने बताया कि पिता भी गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उसकी जान को खतरा नहीं है. यह भी पढ़ें : CBI ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए भारतीयों को तस्करी कर रूस ले जाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया
स्टब्स ने कहा, ‘‘यह निर्दोष लोगों पर की गई हिंसा का एक संवेदनहीन कृत्य है.’’ श्रीलंका के उच्चायोग ने कहा कि वह देश की राजधानी कोलंबो में पीड़ितों के रिश्तेदारों के संपर्क में है. डी-जोयसा को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया. उसके मामले की सुनवाई को 13 मार्च तक स्थगित किया गया है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हिंसा की भयानक घटना से देश सकते में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

