पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार
पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधक संगठन ने शुक्रवार को पीएमएल-एन अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ को भ्रष्टाचार के दो मामलों में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष शाहबाज (67) पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं.
लाहौर: पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधक संगठन ने शुक्रवार को पीएमएल-एन अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ को भ्रष्टाचार के दो मामलों में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष शाहबाज (67) पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं. पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) के प्रवक्ता नवाजिश अली आसिम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “शाहबाज शरीफ शुक्रवार को नैब, लाहौर के एक जांच दल के समक्ष उपस्थित हुए.
आशियाना आवास योजना और ‘पंजाब साफ पानी कंपनी’ के लिए नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी पसंद की कंपनी को ठेका देने में कथित संलिप्तता के बारे में वह जांचकर्ताओं को संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.” असीम ने बताया कि शाहबाज की हिरासत की मांग के लिए उन्हें शनिवार को एक जवाबदेही अदालत में पेश किया जाएगा.
शहबाज कथित रूप से 14 अरब रूपये की आशियाना आवास योजना और चार अरब रूपये के पंजाब साफ पानी कंपनी घोटाले में संलिप्त हैं. साफ पानी कंपनी मामले में शहबाज के निकट रिश्तेदार अली इमरान यूसुफ भी पूछताछ का सामना कर रहे हैं. वह ब्रिटेन भाग गए हैं और नैब ने गृह मंत्रालय को इंटरपोल के माध्यम से स्वदेश वापस लाने के लिए लिखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

