अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के जनप्रतिनिधि पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप
अमेरिका की एक महिला ने एक जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाया है कि उसने 11 साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था. महिला ने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय के जज पद के लिए नामित ब्रेट कावानाह पर लगे आरोपों के टेलीविजन प्रसारण को देखकर प्रेरित हुईं कि अब वह चुप नहीं बैठेंगी.
सिएटल: अमेरिका की एक महिला ने एक जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाया है कि उसने 11 साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था. महिला ने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय के जज पद के लिए नामित ब्रेट कावानाह पर लगे आरोपों के टेलीविजन प्रसारण को देखकर प्रेरित हुईं कि अब वह चुप नहीं बैठेंगी.
गुरुवार को दोपहर में एक ट्वीट में कांडेस फेबर ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के जनप्रतिनिधि जो फेन ने 2007 में उस रात उनका बलात्कार किया जब वह वाशिंगटन डीसी के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुई थीं. उन्होंने लिखा, “बहुत चुप रह लिया अब और नहीं.''
फेन ने इस आरोप से साफ इनकार करते हुए जांच की मांग की. फेबर ने बाद में एक बयान में बताया कि वह क्रिस्टीन ब्लेजी फोर्ड से प्रेरित हैं. कैलिफॉर्निया में मनोविज्ञान की प्रोफेसर फोर्ड ने सीनेट की न्यायिक समिति को गुरुवार को बताया कि कावानाह ने उस समय उनका यौन उत्पीड़न किया जब वह दोनों किशोरावस्था में थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

