Black Magic in Mecca, Saudi Arabia: मक्का की पवित्र धरती पर काला जादू करने की कोशिश, सऊदी पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा; आरोपी को हो सकती है मौत की सजा (Watch Video)
दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र मानी जाने वाली जगह मक्का में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक आदमी और एक औरत को मक्का के पवित्र स्थल पर काला जादू और टोना-टोटका करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.
Black Magic in Mecca, Saudi Arabia: दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र मानी जाने वाली जगह मक्का में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक आदमी और एक औरत को मक्का के पवित्र स्थल पर काला जादू और टोना-टोटका करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अब सऊदी प्रशासन ने इस पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, सऊदी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ा और उनके पास से काले जादू से जुड़े कई सामान जब्त किए. इन सामानों में बंधी हुई रस्सियां, अजीब चीजें और टोने-टोटके से जुड़े कागज आदि शामिल थे.
जैसे ही ये घटना घटी, आसपास मौजूद लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. उन्हीं में से एक वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
मक्का की पवित्र धरती पर काला जादू करने की कोशिश
वायरल VIDEO में क्या दिख रहा है?
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति जमीन पर कुछ पढ़ रहा है और अजीब से बंधन कर रहा है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को जमीन पर गिराकर काबू में लिया और उसके द्वारा बांधी गई रस्सियों को काटकर उन टोनों को खत्म करने की कोशिश की.
अब सवाल ये उठता है कि इतना सुरक्षित मक्का क्षेत्र, जहां आम इंसान की भी सख्त जांच होती है, वहां ये दोनों लोग काले जादू का सामान लेकर कैसे पहुंचे?
आरोपी को मिल सकती है मौत की सजा
सऊदी प्रशासन ने कहा है कि इस मामले की गंभीर जांच की जाएगी और देखा जाएगा कि सुरक्षा में कहां चूक हुई. इस केस को अब सऊदी अदालत में भेजा जाएगा, जहां कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि सऊदी अरब में काले जादू और टोने-टोटकों से जुड़े अपराधों पर बेहद सख्त सजा दी जाती है.
कानून के अनुसार, जो कोई भी सीधे तौर पर काला जादू करता है, उसे मौत की सजा तक दी जा सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

