विदेश

सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी में लगी आग

सऊदी के एक उपग्रह समाचार चैनल ने देश के पूर्वी हिस्से में स्थित सऊदी अरामको केंद्र में विस्फोट होने और आग लगने की खबर दी है. हालांकि उसने आग लगने की वजह नहीं बताई. सऊदी अरामको सऊदी अरब की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी है. ऑनलाइन वीडियो में भयंकर आग लगे हुए और पीछे से गोलियां चलने की आवाज आ रही है.

सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी में लगी आग
तेल कंपनी में लगी आग (Photo Credits: Twitter)

दुबई : सऊदी (Saudi) के एक उपग्रह समाचार चैनल ने देश के पूर्वी हिस्से में स्थित सऊदी अरामको केंद्र में विस्फोट होने और आग लगने की खबर दी है. हालांकि उसने आग लगने की वजह नहीं बताई. सऊदी अरामको सऊदी अरब की राष्ट्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी (National Petroleum and Natural Gas Company) है.

यह राजस्व के मामले में दुनिया की कच्चे तेल की सबसे बड़ी कंपनी है. दुबई (Dubai) स्थित प्रसारणकर्ता अल-अरबिया (Al Arabiya) ने ईस्टर्न प्रांत में दम्माम के समीप बुकयाक में शनिवार तड़के आग लगने की खबर दी. चैनल ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान फिर हुआ ठन-ठन गोपाल, अरब सागर में नहीं मिला तेल और गैस का भंडार

ऑनलाइन वीडियो में भयंकर आग लगे हुए और पीछे से गोलियां चलने की आवाज आ रही है. सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने अभी इस घटना की रिपोर्ट नहीं दी है. अरामको और सऊदी अरब के अधिकारियों ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2019 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).