UN में पाकिस्तान और उसके साथी चीन की फजीहत, धार्मिक अल्पसंख्यकों को लेकर अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन ने लताड़ा

संयुक्त राष्ट्र में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर बैठक हो रही है. इस दौरान अंतराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के अमेरिकी एम्बेसडर एट लार्ज सैम ब्राउनबैक ने कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक भेदभावपूर्ण कानूनों और प्रथाओं से पीड़ित हैं. उन्होंने कहा कि चीन में धार्मिक स्वतंत्रता पर व्यापक और अनुचित प्रतिबंध बढ़ाए जा रहे हैं, इसे लेकर हम चितिंत हैं.

सैम ब्राउनबैक (Photo Credits: ANI)

संयुक्त राष्ट्र में धार्मिक अल्पसंख्यकों (Religious Minorities) की सुरक्षा को लेकर बैठक हो रही है. इस दौरान अमेरिका ने चीन और पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है. न्यूयॉर्क में हो रही इस बैठक के दौरान अंतराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के अमेरिकी एम्बेसडर एट लार्ज सैम ब्राउनबैक (Sam Brownback) ने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) में धार्मिक अल्पसंख्यक भेदभावपूर्ण कानूनों और प्रथाओं से पीड़ित हैं. उन्होंने कहा कि चीन (China) में धार्मिक स्वतंत्रता पर व्यापक और अनुचित प्रतिबंध बढ़ाए जा रहे हैं, इसे लेकर हम चितिंत हैं. सैम ब्राउनबैक ने कहा कि हम चीन की सरकार से उस राष्ट्र में सभी के मानवाधिकारों (Human Rights) और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान करने का आग्रह करते हैं.

अमेरिका के अलावा ब्रिटेन और कनाडा ने भी धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव के लिए पाकिस्तान और चीन को खरी-खोटी सुनाई है. वहीं, मानवाधिकार कार्यकर्ता नावीद वाल्टर ने कहा  कि पाकिस्तान और चीन जैसे देशों में राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर लोगों के साथ धर्म के आधार पर पक्षपात हो रहा है. यह भी पढ़ें- कश्मीर को लेकर पाकिस्तान में मतभेद, मामलें को इंटरनेशनल कोर्ट में ले जानें पर सस्पेंस बरकरार

देखें वीडियो-

उधर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया भर के देशों से धार्मिक नफरत खत्म करने की अपील की है. बता दें कि हिन्दू अमेरिकी फाउंडेशन ने इस साल जून महीने में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यामां और मलेशिया जैसे देशों में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सैम ब्राउनबैक को ‘बहुलतावाद को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी’ सम्मान दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट