Russia-Ukraine War: यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया अमेरिका, रूस से लड़ने के लिए देगा 600 मिलियन डॉलर

एक तरफ जहां रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका, यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता लिए पैकेज देने का ऐलान किया है.

(Photo Credit : White House)

Ukraine Russia Conflict, 26 फरवरी: दुनिया भर में यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग (Russia-Ukraine War) चिंता का विषय बनी हुई है, एक तरफ जहां रूस ने यूक्रेन पर हमला (Attack) कर दिया है वहीं दूसरी तरफ अमेरिका (America), यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है. राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता लिए पैकेज देने का ऐलान किया है. अमेरिका यूक्रेन को समग्र सहायता के लिए 250 मिलियन डॉलर (Military assistance with $250 million) और 'रक्षा विभाग के रक्षा लेख और सेवाओं, तथा सैन्य प्रशिक्षण' के लिए 350 मिलियन डॉलर देगा. विस्फोटकों की आवाज से गूंज उठा कीव, राजधानी को रूसी कब्जे से बचाने के लिए संघर्ष कर रही यूक्रेनी सेना

पुतिन पर अमेरिका ने लगाया बैन
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया है. अमेरिका ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, फर्स्‍ट डिप्‍टी डिफेंस मिनिस्‍टर एंड चीफ ऑफ जनरल स्‍टाफ ऑफ आर्म्‍ड फोर्सेस वलेरी गेरासिमोव पर भी अमेरिका ने बैन लगाया गया है. इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के खिलाफ और आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की, साथ ही यूरोप में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की.

लगातार जारी है हमला

यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव (Kyiv) शुक्रवार को गोलीबारी और विस्फोटकों (Explosives) की आवाज से गूंज उठी. रूसी हमलों (Russian Attacks) के बीच यूक्रेन की सेना बचाव की स्थिति में दिखाई दी, हालांकि यूक्रेनी सेना (Ukrainian Army) सड़कों पर उतर आई और वह राजधानी को कब्जे में लिए जाने से रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही है.

'आइए बातचीत की मेज पर बैठें'

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संघर्ष को रोकने के लिए बातचीत करने का आह्वान किया है. इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को जेलेंस्की के हवाले से कहा, 'पूरे यूक्रेन में लड़ाई चल रही है. 'आइए बातचीत की मेज पर बैठें.' रूस की आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, पुतिन ने कहा कि मास्को यूक्रेन के साथ उच्च स्तर पर बातचीत के लिए तैयार हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड