विदेश

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति, फ्रांस के विदेश मंत्री ने यूक्रेन के लिए समर्थन पर चर्चा की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से मुलाकात की. इस दौरान जेलेंस्की ने उनके देश को समर्थन देने पर चर्चा की.

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति, फ्रांस के विदेश मंत्री ने यूक्रेन के लिए समर्थन पर चर्चा की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Photo Credit : Twitter)

कीव, 31 मई : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से मुलाकात की. इस दौरान जेलेंस्की ने उनके देश को समर्थन देने पर चर्चा की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों देशों के नेताओं ने सोमवार को मुलाकात की. यूक्रेनी राष्ट्रपति की वेबसाइट पर एक बयान के अनुसार, दोनों देशों ने हथियारों में सहायता, रूस पर प्रतिबंधों को मजबूत करने और यूक्रेन को यूरोपीय संघ (ईयू) की सदस्यता के करीब लाने के बारे में बात की.

वार्ता के दौरान, जेलेंस्की ने कीव के लिए वित्तीय सहायता और घायल यूक्रेनी सैनिकों के इलाज में फ्रांसीसी सरकार की सहायता के लिए फ्रांस को धन्यवाद दिया. यूक्रेनी नेता ने कहा कि कीव जून में यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए उम्मीदवार का दर्जा पाने की राह पर यूक्रेन के लिए फ्रांस के समर्थन पर भरोसा कर रहा है. यह भी पढ़ें : उपमुख्यमंत्री केशव बोले, समाजवाद का मतलब परिवारवाद नहीं, सबका साथ और सबका विकास होता है

24 फरवरी को रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से फ्रांस के विदेश मंत्री सोमवार को यूक्रेन पहुंचे, जो कीव का दौरा करने वाले सर्वोच्च रैंक वाले फ्रांसीसी अधिकारी बन गए हैं. कोलोना ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ भी बातचीत की और यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता जारी रखने का वचन दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).