3 लाख जवानों के साथ रूस का सैन्याभ्यास शुरू: 1000 लड़ाकू विमान और 36000 टैंक शामिल
रूस ने शीत युद्ध के बाद मंगलवार को अपने सबसे बड़े सैन्य अभ्यास को शुरू किया, जिसमें लगभग 300,000 जवान हिस्सा ले रहे हैं. सैन्य अभ्यास वोस्तोक-2018 में पूर्वी और मध्य सैन्य डिस्ट्रिक्ट्स के सदस्यों, पैसिफिक एंड नार्थन फ्लीट्स, एयरबोर्न फोर्स, 1000 से ज्यादा विमान, 36,000 के आसपास टैंक और सशस्त्र वाहन भाग ले रहे हैं.
मॉस्को: रूस ने शीत युद्ध के बाद मंगलवार को अपने सबसे बड़े सैन्य अभ्यास को शुरू किया, जिसमें लगभग 300,000 जवान हिस्सा ले रहे हैं. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सैन्य अभ्यास वोस्तोक-2018 में पूर्वी और मध्य सैन्य डिस्ट्रिक्ट्स के सदस्यों, पैसिफिक एंड नार्थन फ्लीट्स, एयरबोर्न फोर्स, 1000 से ज्यादा विमान, 36,000 के आसपास टैंक और सशस्त्र वाहन भाग ले रहे हैं.
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "जब हमने सैन्य अभ्यास की योजना बनाई, हमने सीमाओं पर सैन्य परिधि को मजबूत करने के लिए चीन, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान और किर्गिज गणराज्य के साथ समझौते से संबंधित सारी प्रतिबद्धताएं निभाई."
यह अभ्यास 17 सितंबर को समाप्त होगा और यह दो चरणों में आयोजित होगा.
पहले चरण में जवानों को रूस के पूर्वी भाग, उत्तर-प्रशांत और उत्तरी सागर के पास तैनात किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में रक्षात्मक और हमलावर दोनों अभियान में अंतर-बल समन्वय का परीक्षण किया जाएगा.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और 57 देशों के पर्यवेक्षकों के इस अभ्यास का साक्षी बनने की संभावना है. रूसी रक्षा मंत्री सर्गे शोयगु ने इस अभ्यास को काफी महत्वपूर्ण बताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2018 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

