विदेश

Russia Horror: हैवानियत की हद पार! 19 साल की लड़की को किडनैप कर 14 साल तक बनाए रखा सेक्स स्लेव

रूस से हैवानियत की ऐसा मामला सामने आया जिसने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं. यहां एक शख्स ने एक लड़की का अपहरण किया और उसे 14 साल तक अपने घर में सेक्स स्लेव बनाकर रखा.

Russia Horror: हैवानियत की हद पार! 19 साल की लड़की को किडनैप कर 14 साल तक बनाए रखा सेक्स स्लेव
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मॉस्को: रूस से हैवानियत की ऐसा मामला सामने आया जिसने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं. यहां एक शख्स ने एक लड़की का अपहरण किया और उसे 14 साल तक अपने घर में सेक्स स्लेव बनाकर रखा. इस दौरान कालकोठरी में शख्स ने लड़की का हजारों बार रेप किया. उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं भी दीं. शख्स ने 14 साल तक लड़की को अपनी कैद में रखा और उसको अपनी हैवानियत का शिकार बनाया. मामला पश्चिमी रूस के चेल्याबिंस्क का है. Uttar Pradesh Horror: बरेली में 16 साल की लड़की ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने पिला दिया सैनिटाइजर; हुई मौत.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी रूस के चेल्याबिंस्क में एक लड़की को 14 साल तक सेक्स स्लेव के रूप में रखने के आरोप में 51 वर्षीय व्लादिमीर चेस्किडोव को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बताया कि स्मोलेनो स्थित आरोपी के घर से महिला हाल ही में भाग निकली और पुलिस के पास पहुंची.बताया जा रहा है कि आरोपी की मां ने महिला की भागने में मदद की.

कालकोठरी से भागी महिला ने 14 साल की यातनाओं की कहानी सुनाई तो दुनिया हैरान रह गई. महिला ने दावा किया कि ये घटना 2009 में शुरू हुई, जब रूस में एक सनकी ने उसका अपहरण कर लिया. महिला 33 साल की हो चुकी है. किडनैपर व्लादिमीर चेस्किडोव पर एक अन्य महिला की हत्या का भी आरोप है. उस पर हत्या, रेप और अपहरण के मामले दर्ज हैं.

जांच अधिकारियों को आरोपी के घर से अश्लील फिल्म वाली डिस्क के साथ-साथ टॉर्चर सेशन के दौरान इस्तेमाल किए गए सेक्स टॉय भी मिले. रूसी मीडिया ने जांच अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि चेस्किडोव ने 2009 में 19 साल की एकातेरिना से मुलाकात की. उसे घर में ड्रिंक के लिए बुलाया फिर हाथ-पैर बांधे और कमरे में बंधक बना दिया.

पीड़िता ने बताया कि 14 साल की कैद के दौरान शख्स ने एक हजार से अधिक बार उसके साथ दुष्कर्म किया. वह उसे छोटी-छोटी बातों के लिए प्रताड़ित करता था. चाकू की नोक पर महिला से घर के काम करवाता था और बेहद ही बेरहमी से पीटता था. जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जिससे महिला को घर से भागने का मौका मिल गया.

महिला ने दावा किया कि चेस्किडोव ने कालकोठरी में ओक्साना नाम की एक अन्य महिला की हत्या के बाद उसके टुकड़े कर दिए थे. जांचकर्ताओं को आरोपी के घर से मानव शरीर के कुछ हिस्से भी मिले. चेस्किडोव के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).