रूस ने यूक्रेन के सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने का काम लगभग पूरा कर लिया है: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

स ने हथियार के गोदामों, गोला-बारूद के डिपो, विमानन और वायु रक्षा प्रणालियों सहित यूक्रेन के मुख्य सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के मिशन को व्यावहारिक रूप से पूरा कर लिया है. ये जानकारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को दी.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Photo Credit : Twitter)

मास्को, 6 मार्च : रूस ने हथियार के गोदामों, गोला-बारूद के डिपो, विमानन और वायु रक्षा प्रणालियों सहित यूक्रेन के मुख्य सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के मिशन को व्यावहारिक रूप से पूरा कर लिया है. ये जानकारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुतिन के हवाले से कहा, "रूस की सेना अपने सभी सौंपे गए कार्यो को पूरा करेगी और यूक्रेन में अभियान योजना और कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है."

पश्चिमी प्रतिबंधों की एक नई लहर पर टिप्पणी करते हुए, पुतिन ने रूसी एयरलाइंस की महिला उड़ान कर्मचारियों के साथ बैठक में कहा कि वे (पश्चिमी देश) युद्ध की घोषणा के समान हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस में आपातकाल की स्थिति शुरू करने की कोई आवश्यकता नहीं है. राष्ट्रपति ने कहा, यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू करना एक कठिन फैसला था, लेकिन रूस को वास्तविक खतरे से बचाना था. यह भी पढ़ें : Russia-Ukraine: रूस, यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता सोमवार को होगी

पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन में शामिल हो जाता है, तो पूरा सैन्य गुट कीव को सैन्य रूप से समर्थन देने के लिए बाध्य है और यूक्रेन क्रीमिया में प्रवेश कर सकता है, जिससे रूस और नाटो के बीच सीधे संघर्ष हो सकता है. पुतिन ने कहा कि रूस, यूक्रेन के विसैन्यीकरण की मांग करता है. कीव के साथ बातचीत की मेज पर कई अलग-अलग विकल्प हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने