एजेंसी न्यूज

Road Accident: रैपर निकी मिनाज के पिता रॉबर्ट मराज की सड़क दुर्घटना में मौत

नसाऊ काउंटी की पुलिस ने बताया कि रॉबर्ट मराज शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे मिनेओला में लॉन्ग आईलैंड पर सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी.

Road Accident: रैपर निकी मिनाज के पिता रॉबर्ट मराज की सड़क दुर्घटना में मौत
निकी मिनाज (Photo Credits: Instagram)

नसाऊ काउंटी (Nassau County) की पुलिस ने बताया कि रैपर निकी मिनाज (Nicki Minaj) के पिता रॉबर्ट मराज (Robert Maraj) शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे न्यूयॉर्क के मिनेओला में लॉन्ग आईलैंड पर सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि मराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रॉबर्ट मराज को सड़क हादसे के बाद तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किया गया. लेकिन गंभीर रुप से जख्मी होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. नसाऊ काउंटी की पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं. पुलिस ने मामले में चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है. यह भी पढ़े: Road Accident: केंद्रीय मंत्री Shripad Naik सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, पत्नी की हुई मौत

मिनाज (38) का वास्तविक नाम ओनिका तान्या मराज है. उनका जन्म त्रिनिदाद में हुआ था, लेकिन वह न्यूयॉर्क में पली-बढ़ी हैं. मिनाज ने अभी तक अपने पिता के निधन पर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).