इमरान सरकार की आतंकी समूहों पर कार्रवाई से संतुष्ट हुई FATF, अगले महीने हो सकता है ग्रे लिस्ट से बाहर

बदहाली की मार से सूझते पाकिस्तान (Pakistan) के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान द्वारा आतंकी समूहों पर कार्रवाई के लिए और उसके प्रयास पर संतोष जताया है. एफएटीएफ के रुख के इस रुख के बाद साफ जाहिर होने लगा है कि आने वाले महीने में पाकिस्तान को राहत देते हुए ग्रे लिस्ट (Grey list) से बाहर आ सकता है. बता दें कि सूत्रों के मुताबिक फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स पाकिस्तान को मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग रोकने के लिए 27 बिंदुओं की एक कार्ययोजना दी थी. जिसके बाद 21 जनवरी से लेकर 23 तारीख के बीच में इन बिंदुओं को लेकर बीजिंग में बैठक हुई. इस बैठक में चीन, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे देशों ने पाकिस्तान पर कुछ भी नहीं कहा.

पाकिस्तान पीएम इमरान खान (Photo Credits PTI)

बता दें कि एफएटीएफ की औपचारिक बैठक पेरिस में 16 फरवरी को होनी है. इसके 39 सदस्यों में से अगर 12 ने पाकिस्तान का पक्ष लिया तो वह ग्रे लिस्ट से बाहर आ जाएगा. अगर उसे तीन वोट मिले तो वह काली सूची में जाने से बच जाएगा. लेकिन, संभावना यही जताई जा रही है कि पाकिस्तान को कुछ और समय दिया जाएगा और उस पर कड़ी निगाह रखने के लिए उसे ग्रे लिस्ट में बनाए रखा जाएगा.

एफएटीएफ के नियमों के अनुसार ग्रे और ब्लैक सूचियों के बीच एक अनिवार्य चरण है, जिसे डार्क ग्रे कहा जाता है. डार्क ग्रे का अर्थ है सख्त चेतावनी ताकि संबंधित देश को सुधार का एक अंतिम मौका मिल सके. एफएटीएफ ने पिछले साल जून में पाकिस्तान को ‘ग्रे’ सूची में डाल दिया था. पाकिस्तान को अक्टूबर 2019 तक पूरी करने के लिए एक कार्ययोजना दी गई थी. गौरतलब हो कि FATF एक अंतरसरकारी एजेंसी है जिसको 1989 में बनाया गया था. इस वक्त तक उत्तर कोरिया और ईरान ब्लैक लिस्ट में शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स