विदेश

प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान को लेकर PTI ने लिया ये बड़ा फैसला

डॉन न्यूज टीवी की एक खबर के मुताबिक, यहां एक होटल में हुई पीटीआई की संसदीय समिति की बैठक में खान को नामित किया गया.

प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान को लेकर PTI ने लिया ये बड़ा फैसला
इमरान खान (Photo Credit-Facebook Imran Khan-official)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की संसदीय समिति ने पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर इमरान खान को आधिकारिक तौर पर नामित कर दिया. 65 वर्षीय खान की पार्टी 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है. गत सप्ताह चुनावों में पार्टी की जीत के बाद इमरान खान पहली बार बानी गाला स्थित अपने आवास से निकले. गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ चलने से इनकार करने के बावजूद उनके साथ बड़ी संख्या में कारें थी और उन्हें भारी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी.

डॉन न्यूज टीवी की एक खबर के मुताबिक, यहां एक होटल में हुई PTI की संसदीय समिति की बैठक में खान को नामित किया गया. पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन यह 14 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस के दिन हो सकता है.

वही पीएम पद के लिए नामित होने के बाद इमरान ने पीटीआई नेताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि आज 22 साल के संघर्ष का पहला चरण पूरा हो गया है. अल्लाह ने हमें नैतिक विजय दी है. खान ने अपने साथी नेताओं को चेतावनी दी कि उन्हें पारंपरिक तरीके से शासन नहीं करना चाहिए.

बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 342 सदस्य होते हैं जिनमें से 272 सीधे निर्वाचित होकर आते हैं. कोई भी पार्टी तभी सरकार बना सकती है जब उसके पास कुल 172 सीटें हो. सहयोगियों और आरक्षित सीटों के साथ नेशनल असेंबली में पार्टी की सीटों की संख्या 174 पर पहुंच जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2018 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).