राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने स्कोल्ज के साथ यूक्रेन के लिए रक्षा सहायता पर चर्चा की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने यूक्रेन के लिए रक्षा सहायता पर जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ बातचीत की.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Photo Credits Instagram)

कीव, 12 मई : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने यूक्रेन के लिए रक्षा सहायता पर जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ बातचीत की. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जेलेंस्की के हवाले से कहा कि यूक्रेन, जर्मनी के साथ उच्च स्तर की बातचीत और संघर्ष में समर्थन की सराहना करता है.

दोनों ने ऊर्जा क्षेत्र में यूक्रेन और जर्मनी के बीच सहयोग बढ़ाने और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों पर भी बात की. जर्मन सरकार द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत के दौरान यूक्रेन को और समर्थन देने के लिए विशिष्ट और व्यावहारिक विकल्पों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. यह भी पढ़ें : चीन में ‘तिब्बत एयरलाइन्स’ के एक विमान में रनवे से उतरने के कारण लगी आग, 40 से अधिक घायल

स्कोल्ज ने स्वतंत्र यूक्रेन के पहले राष्ट्रपति लियोनिद क्रावचुक के निधन पर संवेदना भी व्यक्त की. मंगलवार को, जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने कहा कि जर्मनी की सरकार यूक्रेन को आधुनिक हथियार उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है. बैरबॉक ने कहा कि आने वाले दिनों में जर्मनी मोबाइल हॉवित्जर का उपयोग करने के लिए यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षण देना शुरू कर देगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड