अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने जापानी विदेश मंत्री से उत्तर कोरियाई मुद्दे पर बातचीत की
अमेरिका के विदेश मंत्री ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो से फोन पर बात की. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीथर नॉअर्ट की ओर जारी बयान के मुताबिक, पोम्पियो और कोनो ने गुरुवार को उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर बातची की.
वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो से फोन पर बात की. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हीथर नॉअर्ट की ओर जारी बयान के मुताबिक, पोम्पियो और कोनो ने गुरुवार को उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर बातचीत की.
बयान के मुताबिक, "दोनों नेताओं ने आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा और अमेरिका, जापान संबंध के महत्व के वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा की." व्हाइट हाउस ने गुरुवार को ऐलान किया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अन्य वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2018 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

