Pakistan National Day 2021: पीएम मोदी ने पाकिस्तान नेशनल डे के मौके पर इमरान खान को दी शुभकामनाएं, सौहार्दपूर्ण संबंध की जताई उम्मीद- रिपोर्ट्स

पीएम मोदी ने पाकिस्तान नेशनल डे के मौके पर इमरान खान को दी शुभकामनाएं- रिपोर्ट्स

पीएम मोदी व इमरान खान (Photo Credits Facebook)

नई दिल्ली: भारत (India) के प्रति पाकिस्तान (Pakistan) के नापाक हरकतों और उसके बयानों  के चलते दोनों देशों के बीच तल्खी है. लेकिन दोनों देशों के बीच के रिश्तों में कुछ नरमी जरूर देखी गई है. क्योंकि पिछले हफ्ते शनिवार को पीएम मोदी (PM Modi) ने इमरान खान (Imran Khan) को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ट्वीट कर जल्द स्वास्थ्य होने की शुभकामनाएं की. वहीं एक रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को पीएम मोदी ने पाकिस्तान नेशनल डे (Pakistan National Day) के मौके पर इमरान खान को शुभकामनाएं दी है.

रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी ने इस खास मौके पर इमरान खान को शुभकामना देने के लिए एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान से सद्भावपूर्ण संबंध की इच्छा रखता है. इसके लिए परस्पर विश्वास और आतंक के खात्मे का होना जरूरी है. पीएम मोदी इससे पहले बीस मार्च को इमरान खान के कोविड-19 से जल्द उबरने की कामना करते हुए जो ट्वीट किया था. उसमें उन्होंने लिखा था ''प्रधानमंत्री इमरान खान के  कोविड-19 से जल्द उबरने की कामना करता हूं. यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने की COVID-19 से पीड़ित पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना

पाकिस्तान के एक वरिष्ठ राजनयिक ने पाकिस्तान नेशनल डे के मौके पर कहा कि भारत और पाकिस्तान को क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए सभी द्विपक्षीय मुद्दों, खासकर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करना चाहिए. हालांकि पाकिस्तान भले कुछ कहे लेकिन बीच- बीच में वह कश्मीर मुद्दा या दूसरे अन्य मुद्दों को लेकर अलग ही बयान- बाजी करने लगता है. खासकर उसकी तरफ आतंकी हमले होने लगते है. इस वजह से दोनों देशों के बीच जो रिश्ते पनपना शुरू होते हैं उसमें कड़वाहट बढ़ जाती है और ऐसा कई बार देखा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी