पीएम मोदी दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे, शांति पुरस्कार से होंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर दक्षिण कोरिया की राजधानी पहुंचे.

पीएम मोदी दक्षिण कोरिया के दौरे पर (Photo Credit- IANS)

सियोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर दक्षिण कोरिया की राजधानी पहुंचे. प्रधानमंत्री यहां महात्मा गांधी की अर्धप्रतिमा का अनावरण करेंगे व इसके अलावा सियोल शांति पुरस्कार (Seoul Peace Prize) भी स्वीकार करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी व्यापारिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे.

एशियाई राष्ट्र के दूसरे राजकीय दौरे पर मोदी भारत-कोरिया व्यापार संगोष्ठी को संबोधित करेंगे और योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की अर्धप्रतिमा का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन द्वारा निजी तौर पर आयोजित रात्रिभोज में भाग लेंगे और भारत-कोरिया संसदीय समूह के सदस्यों से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर UAE के लिए रवाना हुईं सुषमा स्वराज, गांधी-जायद डिजिटल म्यूजियम का करेंगी उद्घाटन

वह शाम को एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी कोरिया के राष्ट्रपति मून के साथ चर्चा में भाग लेंगे और सियोल शांति पुरस्कार ग्रहण करेंगे. इससे पहले मोदी मई 2015 में दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए थे.

 

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team 1st T20I Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत बनाम अफगानिस्तान पहले टी-20 मुकाबले का लाइव लुत्फ

India Women vs Sri Lanka Women Women's Asia Cup 2026 Final Live Streaming: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका महिला फाइनल मुकाबले में आज होगा महामुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

India Women vs Sri Lanka Women Women's Asia Cup 2026 Final Match Date And Time: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका फाइनल मुकाबला आज, कब और कितने बजे से खेला जाएगा मैच? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Afghanistan 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी