देश

Shinzo Abe Passes Away: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर PM मोदी-राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने जताया दुख, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई. उन्हें बचाने के लिए हर संभव को कोशिश की गई. लेकिन आबे को बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया.

Shinzo Abe Passes Away: जापान के  पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर PM मोदी-राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने जताया दुख, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

Shinzo Abe Passes Away: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Prime Minister Shinzo Abe) की आज पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई. खून से लथपथ अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर उन्हें भर्ती कराए जाने के बाद दोपहर बाद मृत घोषित कर दिया गया. आबे के निधन पर पीएम मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है.  आबे का भारत के साथ गहरा रिश्ता होने की वजह से भारत सरकार ने उनके निधन पर कल शनिवार को एक दिन के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की हैं.

शिंजो आबे निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं. वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे. उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. पीएम ने आगे लिखा कि अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी. अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे शिंजो आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला. वह हमेशा की तरह मजाकिया थे. मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी. उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना."  यह भी पढ़े: Shinzo Abe Passes Away: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, नारा शहर में भाषण के दौरान मारी गई थी गोली

पीएम मोदी का ट्वीट:

राहुल गांधी का ट्वीट:

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ. भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी. वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं.उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं.”

 

वहीं जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है, जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया.

बता दें कि जापान पुलिस ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने वाले हत्यारे को गिरफ्तार किया है. लेकिन अब तक इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया है कि उसने शिंजो आबे को गोली क्यों मारी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).