Pakistan: कराची में लोगों ने दो लुटेरों को जिंदा जलाया
उत्तरी कराची के सेक्टर एल1 के निवासियों ने एक स्थानीय से कीमती सामान छीनकर भाग रहे दो कथित लुटेरों को जलाकर मार डाला. बचाव सूत्रों ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दोनों को जिंदा जलाने से पहले उन्हें प्रताड़ित भी किया.
कराची, 5 फरवरी : उत्तरी कराची के सेक्टर एल1 के निवासियों ने एक स्थानीय से कीमती सामान छीनकर भाग रहे दो कथित लुटेरों को जलाकर मार डाला. बचाव सूत्रों ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दोनों को जिंदा जलाने से पहले उन्हें प्रताड़ित भी किया. द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को पास के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. एसएसपी सेंट्रल मारूफ उस्मान ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.
दो कथित लुटेरों की पहचान मुहम्मद इमरान और नादिर हुसैन के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, इमरान और नादिर का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस ने कहा कि इमरान को जिला पश्चिम में एक मामले में नामित किया गया था, जबकि नादिर हुसैन पर कोरांगी, मालिर और मध्य जिले में कई मामले दर्ज किए गए थे. पुलिस ने मीडिया को बताया कि दो अपराधी जिब्रान नाम के एक स्थानीय व्यक्ति से कीमती सामान छीनने के बाद भागने की कोशिश कर रहे थे. यह भी पढ़े : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन
पुलिस के मुताबिक, लुटेरों ने जब मौके से भागने की कोशिश की तो जिब्रान चिल्लाने लगा. एक रिक्शा स्टैंड के पास दुकानदारों ने दोनों को पकड़ लिया. लुटेरों ने तमंचा चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली फंस गई. लोगों ने पहले आरोपियों की पिटाई की और फिर उन्हें जलाकर मार डाला. पुलिस ने कहा कि उनके पास से हथियार, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2023 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

