VIDEO: गाजा में ₹2,300 का बिक रहा है 5 रुपये वाला Parle-G! भुखमरी के बीच उम्मीद की किरण बना भारतीय प्रोडक्ट, सोशल मीडिया यूजर्स हुए भावुक

गाजा में जारी युद्ध और मानवीय संकट के बीच एक फिलिस्तीनी पिता द्वारा शेयर किया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी बेटी Parle-G बिस्किट का पैकेट हाथ में लिए नजर आ रही है.

Photo- @Mo7ammed_jawad6/X

Gaza Parle-G Viral Video: गाजा में जारी युद्ध और मानवीय संकट के बीच एक फिलिस्तीनी पिता द्वारा शेयर किया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी बेटी Parle-G बिस्किट का पैकेट हाथ में लिए नजर आ रही है. इस बिस्किट की कीमत सामान्य तौर पर ₹100 होती है, लेकिन युद्धग्रस्त गाजा में इसे ₹2,300 से भी ज्यादा में बेचा जा रहा है. इस वीडियो को मोहम्मद जवाद नाम के व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया.

जवाद ने लिखा, “कीमत भले ही €1.5 से बढ़कर €24 हो गई हो, लेकिन मैं रफीफ को उसका पसंदीदा बिस्किट देने से मना नहीं कर सका.” इस पोस्ट के बाद भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स की भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं.

ये भी पढें: गाजा में सहायता लेने जा रहे लोगों पर गोली बारी, 27 मरे

गाज़ा में भूख के बीच Parle-G बनी उम्मीद की किरण

भारतीय यूजर्स हुए भावुक

भारतीय यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और Parle कंपनी को टैग करते हुए अपील की कि गाजा के लोगों को और Parle-G भेजा जाए. एक यूजर ने लिखा, “वो बच्ची भारत का सबसे प्यारा बिस्किट खा रही है, क्या हम गाजा में और Parle-G नहीं भेज सकते?” दूसरे यूजर ने लिखा, “Parle-G मेरे बचपन की याद है… काश मैं सारी दुनिया के Parle-G उस बच्ची को भेज सकता.”

यह दृश्य न केवल दिल छूने वाला है बल्कि इसने इस बात को भी उजागर किया है कि कैसे एक छोटा सा बिस्किट युद्ध के बीच भी एक उम्मीद बन सकता है.

मानवीय संकट का प्रतीक बनी तस्वीर

गाजा में लगातार चल रही नाकाबंदी और सैन्य कार्रवाई के चलते जरूरी सामानों की भारी कमी है. खाने-पीने की चीजें बेहद महंगे दामों पर बिक रही हैं. इस बीच एक मासूम बच्ची के हाथ में Parle-G का पैकेट देखना, दुनिया के लिए एक इमोशनल और प्रतीकात्मक संदेश बन गया है कि इंसानियत अब भी जिंदा है.

हालांकि दुख की बात यह है कि ऐसे समय में भी कुछ लोग मुनाफाखोरी कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड