ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त नफीस जकारिया ने दिया बयान, कहा- पाक को व्यापार और विदेश में रोजगार दे सकता है ब्रेक्जिट

ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त नफीस जकारिया ने कहा है कि ब्रेक्जिट पाकिस्तान को व्यापार और विदेश में रोजगार के क्षेत्र में बेहतर मौका दे सकता है. राजदूत ने उदाहरण दिया कि कैसे पाकिस्तान की श्रमशक्ति रोजगारों के रिक्त पदों को भरने की कोशिश कर रहे ब्रिटेन को लाभ पहुंचा सकती है.

पाकिस्तान (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद : ब्रिटेन में पाकिस्तान (Pakistan) के उच्चायुक्त नफीस जकारिया (Nafees Zakaria) ने कहा है कि ब्रेक्जिट पाकिस्तान को व्यापार और विदेश में रोजगार के क्षेत्र में बेहतर मौका दे सकता है. जकारिया ने शुक्रवार को अखबार 'डॉन' से कहा है, "ब्रेक्जिट के बाद (ब्रिटेन में) मांग और अंतर के बारे में उचित बाजार शोध होने की जरूरत है."

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के लिए यहीं से अवसर उत्पन्न हो सकते हैं. हम तलाश कर रहे हैं कि पाकिस्तान में ऐसा क्या उपलब्ध है जो यहां उपयोगी साबित हो सकता है." राजदूत ने उदाहरण दिया कि कैसे पाकिस्तान की श्रमशक्ति रोजगारों के रिक्त पदों को भरने की कोशिश कर रहे ब्रिटेन को लाभ पहुंचा सकती है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका से पाकिस्तान लौट रहे इमरान खान के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, न्यूयॉर्क वापस भेजा गया प्लेन

उन्होंने कहा, "यह किसी विशेष विभाग के लिए विशिष्ट नहीं है. रोजगार डॉक्टर, नर्स, सूचना प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्र में भी हो सकता है." उन्होंने कहा कि जब प्रतिस्पर्धी वस्तुओं की मांग बढ़ रही है तो पाकिस्तान की वस्तुएं ब्रिटेन में उपयोगी हो सकती हैं.

उच्चायुक्त का यह बयान तब आया है, जब अमेरिका के बोरिस जॉनसन की सरकार नो-डील ब्रेक्जिट के लिए प्रयासरत है, जिसका मतलब यह देश यूरोपीय संघ (ईयू) का सदस्य नहीं रहेगा और कोई व्यापारिक समझौता नहीं करेगा. जॉनसन अगर इसमें सफल हो जाते हैं तो इससे ब्रिटेन के ईयू से व्यापारिक रिश्ते प्रभावित होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड