पाकिस्तान की सेना ने किया दावा, कहा- भारतीय सेना की गोलीबारी में पाक सैनिक की हुई मौत, दो महिलाएं घायल
पाकिस्तान की सेना का दावा है कि भारतीय सुरक्षा बलों की तरफ से नियंत्रण रेखा के पास पाक सीमा में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर की गई गोलाबारी में उनके एक सैनिक की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं. सेना की मीडिया शाखा 'इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स' ने एक बयान में बताया कि यह गोलीबारी बरोह और चिरिकोट सेक्टर में हुई.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) की सेना का दावा है कि भारतीय सुरक्षा बलों की तरफ से नियंत्रण रेखा के पास पाक सीमा में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर की गई गोलाबारी में उनके एक सैनिक की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं. सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (Inter-Services Public Relations) ने एक बयान में बताया कि यह गोलीबारी बरोह और चिरिकोट सेक्टर में हुई.
बयान में बताया गया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जिन्हें “अच्छा-खासा नुकसान” पहुंचा है और भारतीय सैनिकों के हताहत होने की भी खबरें हैं. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी में होने वाली मौतों पर भारतीय दूतों को कई बार तलब किया है.
यह भी पढ़ें : भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकियों की फिर तोड़ी कमर- आतंकी उफैद फारूक लेन ढेर
आठ अक्टूबर को विदेश मंत्रालय ने उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को, भारतीय बलों द्वारा छह और सात अक्टूबर को “बिना उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघनों” में एक महिला की मौत के खिलाफ विरोध जताने के लिए तलब किया था. जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत सरकार के पांच अगस्त के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव बढ़ गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

