पाकिस्तान ने ट्विटर से लगाई गुहार, कई अकाउंट हुए बंद

कश्मीर मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी घेरे जाने से परेशान पाकिस्तान ने कई पाकिस्तानी अकाउंट निलंबित किए जाने के खिलाफ ट्विटर से संपर्क साधा है. पीटीए ने ट्वीट में कहा है कि ट्विटर का यह कदम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है और ट्विटर के सामुदायिक दिशा-निर्देशों के खिलाफ है.

ट्विटर (Photo courtesy: Twitter)

इस्लामाबाद : कश्मीर मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी घेरे जाने से परेशान पाकिस्तान (Pakistan) ने कई पाकिस्तानी अकाउंट निलंबित किए जाने के खिलाफ ट्विटर से संपर्क साधा है. ट्विटर (Twitter) ने कश्मीर मुद्दे पर गलत तथ्यों को फैलाने व भारत के खिलाफ ट्वीट करने के कारण करीब दौ सौ पाकिस्तानी अकाउंट निलंबित कर दिए हैं.

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने ट्विटर से संपर्क कर पाकिस्तानी यूजरों के अकाउंट के निलंबन का विरोध किया है और इस फैसले को पलटने की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान: पाक पीएम इमरान खान ने रोटी और नान की कीमत में कटौती का दिया आदेश

पीटीए ने ट्वीट में कहा है कि ट्विटर का यह कदम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है और ट्विटर के सामुदायिक दिशा-निर्देशों के खिलाफ है. एक अन्य ट्वीट में पीटीए ने जिनके खाते निलंबित किए गए हैं, उन पाकिस्तानी यूजर से कहा है कि वे उससे संपर्क करें और अपनी शिकायत दें.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त