इमरान की भविष्यवाणी: चुनाव के बाद भारत के साथ संबंध होंगे बेहतर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि आगामी आम चुनावों के बाद भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ उनके देश के संबंध बेहतर होंगे. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने शांति और प्रगति की राह में पहला कदम बढ़ाया है.

इमरान खान (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistani PM Imran Khan) ने गुरुवार को कहा कि आगामी आम चुनावों के बाद भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ उनके देश के संबंध बेहतर होंगे. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने शांति और प्रगति की राह में पहला कदम बढ़ाया है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed)  के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद दोनों देशों के संबंधों में और तनाव आ गया. खान ने यहां एक समारोह में वीजा सुधारों की घोषणा करते हुए कहा कि पाकिस्तान को विश्वास है कि उसने शांति और प्रगति की राह में पहला कदम बढाया है.

पर्यटकों और निवेशकों का आकर्षित करने के प्रयासों के तहत ऑनलाइन वीजा सहित अन्य महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा करते हुए खान ने कहा, ‘‘उनके चुनावों के बाद, भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ पाकिस्तान के संबंध बेहतर होंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सभी पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध होंगे और शांतिपूर्ण पाकिस्तान समृद्ध पाकिस्तान होगा.’’

यह भी पढ़े: बिलावल भुट्टो का इमरान खान पर बड़ा हमला, कहा- पाक में आतंकवादी संगठनों पर रोक नहीं 

भारत में आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में होने हैं. चुनाव परिणाम की घोषणा 23 मई को होगी. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने ट्वीट किया है कि नयी ई-वीजा सुविधा 175 देशों के यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट