पाकिस्तान: पोलियो टीम के साथ चल रहे 2 पुलिसकर्मियों को आतंकियों ने मारी गोली

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने मंगलवार को पोलियो टीकाकरण दल के साथ चल रहे दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी. समाचार एजेंसी डीपीए ने एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह घटना मंगलवार को टैंक जिले में डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान के दौरान हुई.उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार बदमाश मौके से फरार हो गए.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

इस्लामाबाद, 17 अगस्त: पाकिस्तान (Pakistan) खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) के टैंक जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने मंगलवार को पोलियो टीकाकरण दल के साथ चल रहे दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी. समाचार एजेंसी डीपीए ने एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह घटना मंगलवार को टैंक जिले में डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान के दौरान हुई.उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार बदमाश मौके से फरार हो गए.अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.सोमवार को प्रांतीय सरकार ने पांच साल तक के दस लाख से अधिक बच्चों को टीका लगाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया. यह भी देखें :Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 28 लोगों की मौत, 26 जख्मी, PM शहबाज शरीफ ने जताया दुख

पाकिस्तान लगभग एक साल तक पोलियो मुक्त रहा, लेकिन पिछले कुछ महीनों में हिंसा प्रभावित प्रांत से 14 नए मामले सामने आए हैं.पाकिस्तान दुनिया के उन कुछ देशों में से एक है, जहां पोलियो के नए मामले अभी भी सामने आ रहे हैं, हालांकि 2014 में 306 की तुलना में प्रभावित बच्चों की संख्या में भारी गिरावट आई है.

अलकायदा से जुड़े आतंकवादी अक्सर पाकिस्तान में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करते हैं.दर्जनों वैक्सीन हैंडलर और सुरक्षा अधिकारी पहले भी आतंकवादियों द्वारा मारे जा चुके हैं.वे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर जासूसों के रूप में काम करने का आरोप लगाते हैं और दावा करते हैं कि पोलियो वैक्सीन का उद्देश्य मुस्लिम लड़कों को नपुंसक और लड़कियों को बांझ बनाना है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड