Pakistan Terrorists Attack: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, आत्मघाती हमलावरों ने मियांवली एयरबेस को बनाया निशाना; Video आया सामने

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने पाकिस्तान के वायुसेना के बेस पर हमला किया है. पंजाब के मियांवाली में पाकिस्तान एयरफोर्स बेस पर शनिवार सुबह आतंकी हमला हुआ है.

Pakistan Terrorists Attack | X

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने पाकिस्तान के वायुसेना के बेस पर हमला किया है. पंजाब के मियांवाली में पाकिस्तान एयरफोर्स बेस पर शनिवार सुबह आतंकी हमला हुआ है. आत्मघाती हमलावरों सहित कई भारी हथियारों से लैस आतंकी पंजाब के मियांवाली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुस गए. घटनास्थल से जबरदस्त फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एयरबेस के अंदर आग की भारी लपटें नजर आ रही हैं. ऐसी भी खबरें हैं कि तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है. पाकिस्तान में 11 फरवरी को होंगे आम चुनाव.

वीडियो में मियांवाली में पीएएफ बेस पर भीषण गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी जा सकती हैं. ऐसी खबरें हैं कि कई आत्मघाती हमलावरों सहित कई भारी हथियारों से लैस जिहादियों ने पंजाब के मियांवाली में पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे पर हमला किया है. ऐसी भी खबरें हैं कि हमला फिलहाल जारी है. घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और वीडियो में सुना जा सकता है कि स्थान पर भारी गोलीबारी की जा रही है.

जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए, एयर बेस पर हमले में तीन अन्य सक्रिय हैं.रॉयटर्स ने पाकिस्तानी सेना का हवाला देते हुए कहा, 'हमले में तीन विमान, ईंधन भरने वाला टैंकर क्षतिग्रस्त हुए हैं.'

जानकारी के अनुसार आत्मघाती हमलावर सीढ़ियों के जरिए एयरबेस में घुसे और फिर हमला शुरू कर दिया और कई बम धमाकों को भी अंजाम दिया. अभी तक पाकिस्तानी सेना ने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट