पाकिस्तान में तबलीगी जमात ने गतिविधियां रोकीं, 14 और जमातियों को हुआ कोरोना

पाकिस्तान के कई हिस्सों में अपने सदस्यों के कोरोना संक्रमण का शिकार होने और दूसरों को इससे संक्रमित करने के बाद अब तबलीगी जमात के नेतृत्व ने सरकार की बात मानते हुए अपनी सभी गतिविधियों को बंद करने का ऐलान किया है.

तबलीगी कांड (Photo Credits: PTI)

लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan) के कई हिस्सों में अपने सदस्यों के कोरोना (Covid-19) संक्रमण का शिकार होने और दूसरों को इससे संक्रमित करने के बाद अब तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के नेतृत्व ने सरकार की बात मानते हुए अपनी सभी गतिविधियों को बंद करने का ऐलान किया है. अब धर्म प्रचार में निकले सभी तबलीगी समूहों को जमात के केंद्रों (मरकज) पर लौटने के लिए कहा गया है. यह लौटते दस्ते भी स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए बड़ी चिता की वजह हैं. इन सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा जा रहा है.

इस बीच, लाहौर के पास रायविंड स्थित तबलीग के मुख्यालय में 14 और जमातियों में कोरोना वायरस के होने की पुष्टि बुधवार को हुई. इन्हें मिलाकर अब तक मुख्यालय के 41 जमातियों को कोविड-19 की बीमारी हो चुकी है. पंजाब सरकार के आग्रह पर रायविंड स्थित तबलीग के मुख्यालय में संस्था की केंद्रीय शूरा (सर्वोच्च परिषद) की बैठक हुई. इसमें जमात की सभी गतिविधियों को देश भर में रोकने का फैसला किया गया. शूरा ने जमात के लोगों से कहा है कि वे जिस जगह पर हैं, वहीं पर रहें, कहीं आने-जाने की कोशिश न करें और सरकारी अधिकारियों के साथ सहयोग करें. यह भी पढ़ें: शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी बोले- तबलीगी जमात मानव बम बनाने का काम करती है

इस फैसले के बाद देश भर में फैले जमात के समूह अब इलाके के मरकजों में लौटने लगे हैं. पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि लौट रहे सभी समूहों को अलग-अलग आइसोलेशन में रखा जाएगा और डॉक्टर इन्हें लेकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे. पाकिस्तान में कोरोना का सर्वाधिक प्रकोप पंजाब में देखने को मिल रहा है. यहां देश में सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं. प्रांत में अब तक इसके कारण नौ लोगों की मौत हो चुकी है और सात सौ से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड