Pakistan: पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, शख्स ने एयरपोर्ट के पास खुद को बम से उड़ाया

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में उपयोग में नहीं लाए जा रहे एक हवाई अड्डे के नजदीक सुरक्षा बलों की एक गाड़ी के पास एक आत्मघाती हमलावर ने बृहस्पतिवार को खुद को बम से उड़ा लिया, लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ.

पाकिस्तान आर्मी (Photo Credit: Twitter)

पेशावर (पाकिस्तान), 7 सितंबर: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में उपयोग में नहीं लाए जा रहे एक हवाई अड्डे के नजदीक सुरक्षा बलों की एक गाड़ी के पास एक आत्मघाती हमलावर ने बृहस्पतिवार को खुद को बम से उड़ा लिया, लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

हमलावर ने अपने शरीर पर विस्फोटक बांधा हुआ था और उत्तरी वज़ीरीस्तान की सीमा से लगते बन्नू हवाई अड्डे के नज़दीक उसने खुद को बम से उड़ा लिया. अधिकारी ने कहा कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. Russia Attack Video: रूस ने ड्रोन से यूक्रेन में मचाई तबाही, 5 दिन में इस शहर पर चौथी बार किया हमला

पुलिस और सुरक्षा बल के कर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. विस्फोट के लिए जिम्मेदार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया. वहीं, पाकिस्तान के अन्य अशांत प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के अगबर्ग इलाके में बलूचिस्तान आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक अभियान के तहत बृहस्पतिवार को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया.

एक बयान में सीटीडी ने कहा कि उसने शनिवार को क्वेटा और वाशुक जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में टीटीपी और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आठ आतंकियों को मार गिराया. आतंकवाद रोधी पुलिस ने कहा कि दोनों अभियानों के बाद इस महीने प्रांत में मारे गए टीटीपी और आईएस के आतंकवादियों की संख्या 13 हो गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\