Pakistan Shocker: लाहौर के रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने के दौरान बच्चों को परोसी गई तेजाब की बोतलें

पाकिस्तान के लाहौर के एक रेस्तरां में जन्मदिन मनाने के दौरान तेजाब की बोतलें परोसे जाने से दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लारी अड्डा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दावा किया कि 27 सितंबर को, परिवार जन्मदिन मनाने के लिए ग्रेटर इकबाल पार्क के अंदर स्थित एक रेस्तरां में गया था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

पाकिस्तान के लाहौर के एक रेस्तरां में जन्मदिन मनाने के दौरान तेजाब की बोतलें परोसे जाने से दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लारी अड्डा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दावा किया कि 27 सितंबर को, परिवार जन्मदिन मनाने के लिए ग्रेटर इकबाल पार्क के अंदर स्थित एक रेस्तरां में गया था. पाकिस्तान में मानसूनी बारिश और बाढ़ से अब तक करीब 1,700 लोगों की मौत.

शिकायतकर्ता ने कहा कि रात के खाने के बाद, एक अतिथि ने अपने बेटे के हाथ धोने के लिए रेस्तरां द्वारा दी जाने वाली पानी की बोतलों में से एक का इस्तेमाल किया. समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही उसने बच्चे के हाथ पर पानी डाला, बच्चा चिल्लाने लगा.

इसी दौरान एक अन्य बच्चे ने बोतल का इस्तेमाल पानी पीने के लिए किया तो वह बेहोश हो गया. बच्चा जब उठा तो उसने उल्टी की, इस दौरान बच्चे की देखभाल कर रहे रिश्तेदारों में से एक के हाथ पर तेजाब की छीटें पड़ने से छाले हो गए.

पीड़ित परिवार ने कहा कि दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा, हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

\