विदेश

इमरान के नए पाकिस्तान में पुलिस भी नहीं सुरक्षित, आतंकवादियों ने वरिष्ठ अधिकारी को मार दिया

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी.

इमरान के नए पाकिस्तान में पुलिस भी नहीं सुरक्षित, आतंकवादियों ने वरिष्ठ अधिकारी को मार दिया
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद नईम काकर नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे थे जब आतंकवादियों ने उनपर हमला कर दिया. क्वेटा के डीआईजी अब्दुल रज्जाक चीमा ने कहा कि हमलावार काकर को गोली मारने के बाद भाग गए. अभी तक किसी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

चीमा ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि क्या यह एक लक्षित हत्या थी या निजी दुश्मनी का परिणाम था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2018 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).