भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, कहा- हम अमन चाहते जंग नहीं

भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद पाकिस्तान की वायुसेना (पीएएफ) के लड़ाकू विमान बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुस आए.

पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद पाकिस्तान की वायुसेना (पीएएफ) के लड़ाकू विमान बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुस आए. हालांकि हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते ही भारत की ओर से माकूल जवाब दिया गया और उन्हें खदेड़ दिया. इस बीच पाकिस्तान ने एक और ढकोसला करते हुए कहा कि हम भारत से जंग नहीं करना चाहते है.

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसिस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारत को फिर कोरी धमकी दी है. गफूर ने कहा हम जंग नहीं चाहते. हम आज भी अमन चाहते है, लेकिन आज जो हमने कार्यवाई की है वह सेल्फ डिफेंस में की है. गफूर ने दावा किया कि उसने दो भारतीय पायलटो को जिंदा पकड़ा है. जिसमें से एक अभी अस्पताल में भर्ती है.

पाकिस्तान ने इससे पहले दावा किया था कि दो भारतीय लड़ाकू विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गए. एक जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में जबकि दूसरा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार दुर्घटनाग्रस्त हुआ हुआ, जिसके पायलट को जीवित पकड़ लिया गया है.

यह भी पढ़े- Surgical Strike 2: पाकिस्तान BAT और आतंकियों के साथ मिलकर रच रहा है भारत के खिलाफ साजिश

इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के शीर्ष सूत्रों ने कहा कि तीन पीएएफ एफ -16 लड़ाकू जेट विमानों ने नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, लेकिन भारतीय पक्ष ने उन्हें खदेड़ दिया.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "जेट विमानों ने आज सुबह राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया." उन्होंने कहा कि हवाई गश्त कर रहे भारतीय लड़ाकू विमानों ने फौरन कार्रवाई करते हुए उन्हें नियंत्रण रेखा के पार खदेड़ दिया गया.

एडवाइजरी: हम अपने पाठकों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी खबर के निष्कर्ष पर पहुंचने या सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करने से पहले भारत सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा करें.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड