पाकिस्तान ने किया दावा, कहा- भारत ने सिख श्रद्धालुओं को लाने जा रही ट्रेन को सीमा पार नहीं करने दिया

पाक ने दावा करते हुए कहा कि भारत ने सिख श्रद्धालुओं को लाने जा रही ट्रेन को सीमा पार नहीं करने दिया..

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

लाहौर : पाकिस्तान (Pakistan) ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत ने उसकी ट्रेन को सीमा पार करने और जोर मेला उत्सव के लिए करीब 200 सिख यात्रियों को यहां लाने की इजाजत नहीं दी. इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (Evacuee Trust Property Board) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने पीटीआई को बताया, “पाकिस्तान ने करीब 200 भारतीय सिखों को जोर मेला (गुरु अर्जुन देव जी की पुण्यतिथि) में शामिल होने के लिए वीजा जारी किया था और वह एक पाकिस्तानी ट्रेन से शुक्रवार को यहां पहुंचने वाले थे.

लेकिन भारत सरकार ने सिख यात्रियों को यहां लाने के लिए पाकिस्तानी ट्रेन को अपनी सीमा में प्रवेश देने से इनकार कर दिया.” हाशमी ने दावा किया, “हम इंतजार कर रहे सिख यात्रियों को लाने के लिए पाकिस्तानी ट्रेन को सीमा पार करने देने के संबंध में सीमा पर भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क में रहे लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया.”

यह भी पढ़ें : सिख तीर्थयात्रियों को वीजा नहीं देने से पाकिस्तान पर भड़का विदेश मंत्रालय, जल्द से जल्द वीजा जारी करने के लिए कहा

उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने अपने इनकार की वजह नहीं बताई. ईटीपीबी एक सरकारी विभाग है जो पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों एवं मामलों को देखता है. उन्होंने कहा, “हमने भारतीय निर्णय का विरोध किया है. चूंकि पाकिस्तानी उच्चायोग (दिल्ली में) ने 200 सिख यात्रियों को वीजा जारी किया था तो उन्हें लाहौर आने से रोकने की कोई वजह नहीं थी.”

साथ ही उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सरकारी स्तर पर उठाया जाएगा. पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (पीएसजीपीसी) के अध्यक्ष तारा सिंह ने कहा कि भारत के फैसले ने पाकिस्तान में सिख समुदाय को निराश किया है. इस बीच अमृतसर में यूनाइटेड अकाली दल के महासचिव परमजीत सिंह जिजानी ने भी दावा किया कि भारतीय रेलवे ने पाकिस्तान से आने वाली ट्रेन को अटारी रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी. वह पाकिस्तान जा रहे सिख समूह की अगुवाई कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दूतावास ने लाहौर एवं करतारपुर साहिब गुरुद्वारा समेत पड़ोसी देश के कुछ अन्य सिख धर्मस्थलों पर जाने के लिए सभी 130 सिख सदस्यों को पहले ही सात दिनों का वीजा जारी कर दिया था. हालांकि अटारी रेलवे स्टेशन पर सुबह ही श्रद्धालुओं को सूचित कर दिया गया था कि भारतीय अधिकारियों ने वाघा से आ रही ट्रेन को स्टेशन में प्रवेश की इजाजत नहीं दी है.

उन्होंने बताया कि यह भारत से सिख श्रद्धालुओं को ले जाने वाली विशेष ट्रेन थी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड