पाकिस्तान: कराची में एक दिन में कोरोना वायरस के 9 मामले आए सामने, कुल संख्या 16 हुई

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और सिंध प्रांत की राजधानी कराची में जानलेवा कोरोना वायरस के नौ मामले एक ही दिन में सामने आए हैं. इन्हें मिलाकर सिंध में अब तक इस बीमारी के 13 मामले सामने आ चुके हैं और पूरे पाकिस्तान में इससे ग्रस्त रोगियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है

कोरोना वायरस (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और सिंध प्रांत की राजधानी कराची में जानलेवा कोरोना वायरस के नौ मामले एक ही दिन में सामने आए हैं.  इन्हें मिलाकर सिंध में अब तक इस बीमारी के 13 मामले सामने आ चुके हैं और पूरे पाकिस्तान में इससे ग्रस्त रोगियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है.  पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कराची में सोमवार को कोरोना वायरस के एक साथ नौ मामले सामने आने से हड़कंप मच गया. बीते महीने बीमारी के उजागर होने के बाद से पाकिस्तान में एक ही दिन में इसके इतने मरीज पहली बार सामने आए हैं.

स्वास्थ्य मामलों में प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार डॉ. जफर मिर्जा ने कहा कि सोमवार को जिन नौ मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई, उन सभी की हालत स्थिर बनी हुई है.  इन सभी ने विदेश यात्राएं की थीं.  वायरस से ग्रस्त एक मरीज की जांच के दौरान इन लोगों तक स्वास्थ्य अधिकारियों की पहुंच हुई और इनमें भी वायरस के होने का पता चला. यह भी पढ़े:  कोरोना वायरस का प्रकोप: ईरान में फंसे 58 भारतीय तीर्थ यात्रियों का रेस्क्यू, तेहरान से भारत पहुंचा पहला जत्था

सिंध के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इन नौ लोगों के संपर्क में हाल में कौन-कौन लोग आए हैं, उनका पता लगाने और उन तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बयान में कहा गया है कि जिन नौ लोगों में सोमवार को इस वायरस के होने की पुष्टि हुई, उनमें से छह दोहा के रास्ते सीरिया से आए हैं। तीन अन्य लंदन से वाया दुबई आए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स