पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं, जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. पाकिस्तान के जानेमाने समाजसेवी फैसल ईधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद इमरान खान का सैंपल मंगलवार को जांच के लिए लिया गया था. दरअसल फैसल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी.

पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो )

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कोरोना वायरस (Coronavirus) जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. पाकिस्तान के जानेमाने समाजसेवी फैसल ईधी (Faisal Edhi) के कोरोना संक्रमित होने के बाद इमरान खान का सैंपल मंगलवार को जांच के लिए लिया गया था. दरअसल फैसल ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान की कोरोना रिपोर्ट आई. जिसमें उनके कोरोना संक्रमित नहीं होने की पुष्टी हुई. हालांकि इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इमरान की रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन इमरान खान के निजी चिकित्सक व कोविड-19 मामले पर प्रधानमंत्री के फोकल पर्सन डॉ. फैसल सुलतान ने रिपोर्ट आने के दावे को खारिज कर दिया था. वहीं इस खबर से पाकिस्तान के सत्ता के गलियारों में सनसनी मच गई. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कोविड-19 जांच हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 10,000 पार

सत्ताधारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने दिवंगत समाजसेवी अब्दुल सत्तार एधी के पुत्र और एधी फाउंडेशन के अध्यक्ष फैसल एधी से पिछले सप्ताह मुलाकात की थी. इसके कुछ दिन बाद ही फैसल एधी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. जिस वजह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कोरोना वायरस जांच कराई गई.

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या दस हजार के पार पहुंच गई है. जबकि 210 से अधिक लोगों ने दम तोड़ दिया है. अधिकारियों के अनुसार पंजाब प्रांत में 4331, सिंध में 3373, खैबर-पख्तूनख्वा में 1345, बलूचिस्तान में 495, गिलगित-बाल्टिस्तान में 283, इस्लामाबाद में 194 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 51 कोरोना मरीज है. कुल 2,156 मरीज जानलेवा वायरस से ठीक हुए है.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स