विदेश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर दिवस पर की 'मानव श्रृंखला' की अगुवाई

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यहां कश्मीरियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए 'मानव श्रृंखला' कार्यक्रम की अगुवाई की. पाकिस्तान भर में 'कश्मीर दिवस' मनाया गया. जियो न्यूज के मुताबिक, शुक्रवार को इस्लामाबाद में डी-चौक से कन्वेंशन सेंटर तक कई किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई. इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर दिवस पर की 'मानव श्रृंखला' की अगुवाई
पाकिस्तान पीएम इमरान खान ( फोटो क्रेडिट- PTI )

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने यहां कश्मीरियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए 'मानव श्रृंखला' कार्यक्रम की अगुवाई की. पाकिस्तान भर में 'कश्मीर दिवस' मनाया गया. जियो न्यूज के मुताबिक, शुक्रवार को इस्लामाबाद में डी-चौक से कन्वेंशन सेंटर तक कई किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई. इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया.

प्रधानमंत्री खान ने इस अवसर पर कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) को दुनिया को यह संदेश देने की जरूरत है कि उनका देश हमेशा कश्मीर (Kashmir) के साथ खड़ा रहेगा. राजधानी में समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया हांगकांग में विरोध प्रदर्शन को लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के एक आंदोलन के रूप में पेश कर रहा है जबकि कश्मीर मुद्दे की अनदेखी कर रहा है.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान: इमरान खान की बौखलाहट एक बार फिर आई सामने, कहा- पीएम मोदी कश्मीर पर अपना आखिरी दांव खेल चुके

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, सीनेट चेयरमैन सादिक संजरानी, जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री जर्तज गुल, सूचना व प्रसारण मामलों में प्रधानमंत्री की सलाहकार फिरदौस आशिक एवान, कश्मीर मामले और गिलगित-बाल्टिस्तान के मंत्री अली अमीन गंडापुर भी श्रृंखला का हिस्सा थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2019 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).