पाक PM इमरान खान ने भारत सरकार पर साधा निशाना, लगाया शांति प्रस्तावों को ठुकराने का आरोप
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर शांति प्रस्तावों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया और कहा कि दो परमाणु सम्पन्न देशों के बीच किसी भी तरह की लड़ाई उनके लिए आत्मघाती साबित होगी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर शांति प्रस्तावों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया और कहा कि दो परमाणु सम्पन्न देशों के बीच किसी भी तरह की लड़ाई उनके लिए आत्मघाती साबित होगी. तुर्की की समाचार एजेंसी टीआरटी वर्ल्ड को दिए एक साक्षात्कार में खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अनुसार प्रधानमंत्री ने भारत के साथ वार्ता की फिर से इच्छा जताई है.
उन्होंने कहा कि यहां तक कि शीत युद्ध भी दोनों देशों के हित में नहीं है. पार्टी ने उनके हवाले से कहा, ‘‘दो परमाणु सम्पन्न देशों को युद्ध के बारे में सोचना तक नहीं चाहिए. यहां तक कि शीत युद्ध के बारे में भी नहीं क्योंकि स्थिति किसी भी समय खराब हो सकती है. दो परमाणु सशस्त्र देशों का युद्ध में शामिल होना आत्महत्या की तरह है.’’उन्होंने कहा कि भारत ने उनके शांति प्रस्तावों पर जवाब नहीं दिया. यह भी पढ़े: पाक नेता की इमरान खान की आलोचना, कहा- दुनियाभर में पाकिस्तान के लिए भीख मांग रहे हैं पीएम, राजनीति का बिल्कुल भी तजुर्बा नहीं
भारत का कहना है कि आतंकवाद और संवाद साथ-साथ नहीं हो सकता।खान ने कहा, ‘‘भारत को एक कदम आगे बढ़ाने की पेशकश दी गई थी और हम दो कदम उठाते. लेकिन भारत ने वार्ता की पाकिस्तान की पेशकश कई बार ठुकरा दी.’’खान ने यह भी कहा कि भारत कश्मीरी लोगों के अधिकारों को कभी नहीं कुचल पाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2019 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

