Pakistan: 4 करोड़ से अधिक बच्चों का हुआ पोलियो टीकाकरण

पाकिस्तान में पांच साल से कम उम्र के 4 करोड़ से अधिक बच्चों का नवीनतम राष्ट्रव्यापी पोलियो विरोधी अभियान के तहत टीकाकरण किया गया.

पोलियो/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद, 21 जनवरी : पाकिस्तान (Pakistan) में पांच साल से कम उम्र के 4 करोड़ से अधिक बच्चों का नवीनतम राष्ट्रव्यापी पोलियो (Polio) विरोधी अभियान के तहत टीकाकरण किया गया. द डॉन ने बताया कि कोविड-19 महामारी (Covid-19 Epidemic) के मद्देनजर सख्त मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, डोर-टू-डोर टीकाकरण के लिए देश भर में 2,87,000 फ्रंटलाइन पोलियो कर्मचारियों को तैनात किया गया था.

अभियान के दौरान लगभग 3.2 करोड़ बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई. यह भी पढ़ें : Coronavirus in Pakistan: पाकिस्तान में फिर तबाही मचा सकता है कोरोना वायरस, इमरान हुए परेशान

पोलियो उन्मूलन पहल और प्रतिरक्षण के विस्तारित कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. राणा मोहम्मद सफदर ने एक बयान में कहा, "पोलियो वायरस के खिलाफ लड़ाई को पिछले साल सफल पोलियो अभियान के वितरण के माध्यम से फिर से जीवंत किया गया था. खराब मौसम के बावजूद, सभी घरों तक पहुंचने की प्रतिबद्धता दिखाने के लिए फ्रंटलाइन वर्कस को धन्यवाद."

Share Now

संबंधित खबरें

WTC Points Table: बांग्लादेश की जीत से टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान, पाकिस्तान की हार के बाद पूरी बदल गई अंक तालिका

Citizenship New Rules: गृह मंत्रालय के फैसले के बाद नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव, पाक-बांग्लादेश और अफगानिस्तान के आवेदकों के लिए पासपोर्ट संबंधी जानकारी देना अनिवार्य

India-Pak Petrol-Diesel Prices: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; जानें दोनों देशों के रेट में कितना है फर्क

BAN vs PAK 2nd Test Day 1 Live Score Update: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे टेस्ट मैच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट