भारत को युद्ध की धमकी देने वाले इमरान के सचिवालय की कट सकती है बिजली, पैसे की कमी के चलते नहीं भरा बिल
दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली की स्थिति कितनी गंभीर है, इसे इसी से समझा जा सकता है कि बिल नहीं चुकाने की वजह से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सचिवालय की बिजली काटे जाने की नौबत आ गई है. इसी वजह से इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी को प्रधानमंत्री सचिवालय को बिजली काटे जाने का नोटिस भेजने पर मजबूर होना पड़ा है.
इस्लामाबाद : दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली की स्थिति कितनी गंभीर है, इसे इसी से समझा जा सकता है कि बिल नहीं चुकाने की वजह से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सचिवालय की बिजली काटे जाने की नौबत आ गई है. कश्मीर मामले में भारत के साथ 'अंतिम युद्ध' की धमकियां देने में व्यस्त पाकिस्तानी शासकों के पास शायद अपने ही दफ्तर का बिल भरने का समय नहीं है या पैसा नहीं है.
इसी वजह से इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी को प्रधानमंत्री सचिवालय को बिजली काटे जाने का नोटिस भेजने पर मजबूर होना पड़ा है. 'एक्सप्रेस न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री सचिवालय पर इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी का 41 लाख 13 हजार 992 रुपये का बिल बकाया है.
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: राजौरी में पाकिस्तान की नापाक हरकत, सीजफायर का किया उल्लंघन
बीते महीने का बिल 35 लाख से अधिक का है जबकि इससे पहले का पांच लाख 58 हजार का बकाया है. कंपनी के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री सचिवालय द्वारा नियमित रूप से बिजली का बिल नहीं भरा जाता. कभी बिल का पैसा जमा कराया जाता है और किसी महीने नहीं कराया जाता है. इसी वजह से इस पर बकाया हो गया है जिसे जमा नहीं कराए जाने पर बिजली काट दी जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

