पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हिंदू समुदाय को ऐसे दी होली की बधाई

भारत से सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार सुबह को हिंदू समुदाय को होली की बधाई दी है.

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

इस्लामाबाद: भारत से सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार सुबह को हिंदू समुदाय को होली की बधाई दी है. इमरान ने खुशियों भरी और शांतिपूर्ण होली की दुआ की.

पाकिस्तान में बसे हिंदू नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए इमरान ने ट्विट कर कहा हमारे हिंदू समुदाय को रंगों के त्योहार होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के इस ट्विट को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे है.

पाकिस्तान में दिवाली भी धूमधाम से मनाई गई थी. अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को बधाई देते हुए इमरान ने ट्विट में कहा था "हमारे सभी हिंदू नागरिकों को दीवाली की बहुत बधाईयां."

यह भी पढ़े- भारतीय वायुसेना ने फिर उड़ाई पाकिस्तान की नींद, पंजाब के बाद अब गुजरात सीमा पर दिखाया दमखम

गौरतलब हो कि 14 फरवरी को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश के हमले के बाद से दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव चरम पर है. इस हमले में भारतीय सुरक्षाबल के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके जवाब में भारत ने बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक कर जैश के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. जिसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने बीते 27 फरवरी को भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया.

इस दौरान भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के वक्त अपने मिग 21 बाइसन सहित पाकिस्तान में गिर गए. जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था. इससे पहले वर्धमान ने हवा में लड़ाई करते हुए पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था. भारत के दबाव के कारण पाकिस्तान ने उन्हें 1 मार्च को लौटा दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड