पाकिस्तान पीएम इमरान खान की गीदड़ भभकी, कहा- कश्मीर पर लिए फैसले का भारी खामियाजा भुगतेगा भारत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के विशेष दर्जे को समाप्त करने के भारत के कदम को 'रणनीतिक महाभूल' करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस कदम का भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के विशेष दर्जे को समाप्त करने के भारत के कदम को 'रणनीतिक महाभूल' करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस कदम का भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. खान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के मुजफ्फराबाद में विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. पाकिस्तान अपने इस स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने का संदेश देने के लिए कश्मीर एकजुटता दिवस मना रहा है. इसी के तहत खान पीओके पहुंचे हैं.

खान ने कहा, "मेरा मानना है कि यह मोदी द्वारा की गई एक बहुत बड़ी रणनीतिक गलती है। मोदी और उनकी भाजपा सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.मैं इसे मोदी का एक बड़ा गलत अनुमान मानता हूं. उन्होंने अपना अंतिम कार्ड खेला है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख खान ने कहा, "मैं कश्मीर की आवाज बनूंगा। मैं कश्मीर का राजदूत बनूंगा." यह भी पढ़े: कश्मीर पर मोदी सरकार के फैसले से पहले बौखलाया पाकिस्तान, इमरान खान ने बुलाई संसदीय समिति की बैठक, इस्लामिक देशों से लगाई ये गुहार

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि 'जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन' के लिए विश्व नेताओं का ध्यान आकर्षित करना एक 'चुनौतीपूर्ण काम' है. उन्होंने कहा, "लेकिन, अभी कश्मीर का मुद्दा विश्व मीडिया की सुर्खियों में है। मोदी ने वास्तव में इस विवाद के अंतर्राष्ट्रीयकरण में मदद की है."पाकिस्तान सरकार ने कुछ समय पहले ही देश के स्वतंत्रता दिवस को 'बहादुर कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए उनके संघर्ष के साथ एकजुटता' प्रदर्शित करते हुए मनाने का फैसला किया था.गुरुवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस को पूरे पाकिस्तान में 'काला दिवस' के रूप में मनाया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Hospitalised: स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना संदिग्ध, जानें क्या हुआ?

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Abhishek Sharma Hospitalised: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

\