पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कमर्शियल एयरक्राफ्ट से न्यूयॉर्क से सऊदी अरब के लिए हुए रवाना

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में भाग लेने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान वाणिज्यिक विमान से न्यूयॉर्क से सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं. वहां से वह स्वदेश लौटेंगे. सऊदी सरकार द्वारा दिए गए विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद इमरान न्यूयॉर्क लौट गए थे. खान रविवार शाम इस्लामाबाद पहुंचेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद : संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) के 74वें सत्र में भाग लेने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान वाणिज्यिक विमान से न्यूयॉर्क से सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं. वहां से वह स्वदेश लौटेंगे. सऊदी सरकार द्वारा दिए गए विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद इमरान न्यूयॉर्क लौट गए थे.

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mehmood Qureshi) और विदेश सचिव सोहैल महमूद के साथ प्रधानमंत्री को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने शनिवार दोपहर विदा किया.

यह भी पढ़ें : इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर की ये बेतुकी बातें, पाकिस्तानी मीडिया भी कर रही है ट्रोल

सऊदी सरकार द्वारा इमरान को दिए गए विमान में आई खराबी शुक्रवार शाम ठीक नहीं हो सकी थी. अधिकारियों ने कहा कि तब प्रधानमंत्री को रूजवेल्ट होटल में ही रोकने का निर्णय लिया गया, जिसके बाद वह सऊदी की सामान्य उड़ान से रवाना हुए.

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf) के नेता नईमुल हक ने भी विमान में तकनीकी खराबी की पुष्टि की और कहा कि प्रधानमंत्री रात में न्यूयॉर्क होटल में रुकेंगे. खान रविवार शाम इस्लामाबाद पहुंचेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स