पाकिस्तान: पीएम इमरान खान को बड़ा तोहफा, मिला बहरीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

बहरीन के शाह हमाद बिन ईसा अल-खलीफा ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credit- IANS)

बहरीन के शाह हमाद बिन ईसा अल-खलीफा ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan) को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया.हमाद बिन ईसा अल-खलीफा ने इमरान का स्वागत अपने सखीर महल में किया. उन्होंने इमरान को बहरीन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'किंग हमाद ऑर्डर ऑफ रेनेसां' से नवाजा। इस मौके पर इमरान व शाह के बीच दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय व वैश्विक स्थिति पर बात हुई.

शाह के निमंत्रण पर इमरान बहरीन पहुंचे हैं। यहां वह देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. यह इमरान की बहरीन की पहली यात्रा है.उनके यहां पहुंचने पर हवाईअड्डे पर क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद बिन ईसा अल-खलीफा ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इमरान ने बहरीन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ताओं में भाग लिया.इनमें आर्थिक मुद्दों और निवेश पर विशेष जोर रहा. यह भी पढ़े: लाहौर हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 4 हफ्ते के लिए विदेश जाने की दी अनुमति

इसके अलावा दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अन्वेषण, खेल व मेडिकल के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर दस्तखत किए गए. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहरीन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'किंग हमाद ऑर्डर ऑफ रेनेसां' से पहले सम्मानित किया जा चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\