पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने की देशव्यापी सरकार विरोधी प्रदर्शनों की घोषणा

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने देश में 'वास्तविक' लोकतंत्र को बहाल करने के लिए सरकार विरोधी प्रदर्शनों की घोषणा की है. समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक, पीपीपी प्रमुख ने शुक्रवार रात एक जनसभा में कहा कि "हमारी मांग (देश में) लोकतंत्र को बहाल करने की है."

अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (Pakistan Peoples Party) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने देश में 'वास्तविक' लोकतंत्र को बहाल करने के लिए सरकार विरोधी प्रदर्शनों की घोषणा की है. समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक, पीपीपी प्रमुख ने शुक्रवार रात एक जनसभा में कहा कि "हमारी मांग (देश में) लोकतंत्र को बहाल करने की है."

उन्होंने कहा "हम इस दिखावे वाले लोकतंत्र को स्वीकार नहीं करते.. जनता के लोकतांत्रिक और सामाजिक-आर्थिक अधिकारों को बहाल किया जाना चाहिए.. और इसके लिए (प्रधानमंत्री) इमरान खान को इस्तीफा देना चाहिए." बिलावल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने जनता में अपनी विश्वसनीयता खो दी है क्योंकि उसने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है.

यह भी पढ़ें : ब्लैक लिस्ट नहीं किया जाएगा पाकिस्तान, FATF की कड़ी चेतावनी, कहा- फरवरी 2020 तक टेरर फंडिंग पर लगाएं लगाम

पाकिस्तान में सभी विपक्षी दलों ने फैसला किया है कि खान को पद छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा, "हमारा सरकार विरोधी आंदोलन कराची से शुरू हुआ है." उन्होंने कहा कि पीपीपी 23 अक्टूबर को थार में विरोध प्रदर्शन करेगी, 26 को कशमोर में प्रदर्शन करेगी जबकि पंजाब में रैलियां 1 नवंबर से शुरू होंगी.

बिलावल ने कहा, "हम पूरे देश का दौरा करेंगे और जब हम कश्मीर से लौटेंगे, तो आपको (खान) को जाना होगा .. हम देश के हर नुक्कड़ और कोने में आपकी अक्षमता को उजागर करेंगे." उन्होंने कहा, "इमरान खान में 20 करोड़ की आबादी वाले देश पर शासन करने की न तो क्षमता है और न ही गंभीरता." उन्होंने आगे कहा कि संसद को किनारे कर दिया गया है और राजनेता सड़कों पर उतर आए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड