Pakistan: पाकिस्तान अदालत ने पीटीआई नेताओं को जेल में इमरान खान के साथ चुनावी बैठकें करने की दी अनुमति

पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को पीटीआई नेताओं और वकीलों को 8 फरवरी के चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने और चुनावी सभा करने की अनुमति दे दी. मीडिया रिपोर्टों में यह बात कही गई है. रिपोर्टों में कहा गया है कि आदेश इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) द्वारा पारित किए गए थे.

Imran Khan Photo Credits Twitter

नई दिल्ली, 29 दिसंबर : पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को पीटीआई नेताओं और वकीलों को 8 फरवरी के चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने और चुनावी सभा करने की अनुमति दे दी. मीडिया रिपोर्टों में यह बात कही गई है. रिपोर्टों में कहा गया है कि आदेश इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) द्वारा पारित किए गए थे.

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि “न्यायाधीश मियांगुल हसन औरंगजेब ने यह आदेश इमरान द्वारा दायर एक याचिका पर दि‍या. इसमें उन्होंने चुनाव की रणनीति बनाने के लिए पार्टी के सदस्यों असद कैसर, जुनैद अकबर खान, सीनेटर औरंगजेब खान और दोस्त मोहम्मद खान और इश्तियाक मेहरबान सहित अन्य के साथ बैठक करने की अनुमति मांगी थी.“ यह भी पढ़ें : आस्ट्रेलिया में शार्क के हमले में 15 वर्षीय एक सर्फर की मौत

इसमें कहा गया है कि याचिका में अदालत से अदियाला जेल के अधीक्षक को अपनी कानूनी टीम के साथ परामर्श के दौरान इमरान के लिए गोपनीयता सुनिश्चित करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है. पाकिस्तान ने भी चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है, जबकि देशभर में चुनाव संबंधी गतिविधियां शुरू हो गई हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि “रविवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के साथ चुनाव कार्यक्रम पूरी तरह से चल रहा है. रिटर्निंग अधिकारी 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन पत्रों की जांच करेंगे. ”

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट