Pakistan: पाकिस्तान में राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू

पाकिस्तान ने बच्चों को अपंगता से बचाने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है.

polio

इस्लामाबाद, 25 अक्टूबर : पाकिस्तान ने बच्चों को अपंगता से बचाने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्री अब्दुल कादिर पटेल के हवाले से कहा कि अभियान के दौरान पांच साल से कम उम्र के लाखों बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी.

हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने के साथ देश के चारों प्रांतों में बच्चों को टीका लगाने के अभियान में हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के 28 और पंजाब के 14 जिलों में टीकाकरण किया जाएगा. जबकि सिंध में लगभग 6.5 मिलियन और बलूचिस्तान प्रांत में 1.7 मिलियन से अधिक बच्चों को टीका लगाया जाएगा. यह भी पढ़ें : मां की वजह से अमेरिका की उपराष्ट्रपति बन पाई हूं: कमला हैरिस

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान में इस साल अब तक पोलियो के 20 मामले दर्ज किए गए हैं और सभी खैबर पख्तूनख्वा में पाए गए हैं. पाकिस्तान दुनिया के उन दो शेष देशों में से एक है, जहां पोलियो के वायरस अब भी सक्रिय हैं, दूसरा अफगानिस्तान है. 2021 में, देश में एक और 2020 में 84 मामला दर्ज किया गया था. 2019 में रिकॉर्ड 147 मामले सामने आए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड