पाकिस्तान में बड़ा हादसा, रावलपिंडी में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

पाकिस्तान के पूर्वी जिला रावलपिंडी में मंगलवार तड़के एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए

राहत बचाव करते दमकल कर्मचारी (Photo Credits AINS)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्वी जिला रावलपिंडी (Rawalpindi) में मंगलवार तड़के एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बचाव दल के हवाले से स्थानीय मीडिया ने कहा कि विमान रावलपिंडी शहर के बाहर स्थित जब्बी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम चार घर पूरी तरह नष्ट हो गए. दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई.

बचाव दल, पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं. रावलपिंडी शहर तथा पड़ोस में स्थित राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. खबरों के अनुसार, मृतकों में विमान के दो पायलट और दो बच्चे भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कई घायल की स्थिति गंभीर है, जिस कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी