पाकिस्तान ने सीजफायर बढ़ाने के बावजूद अफगानिस्तान पर किए हवाई हमले, बॉर्डर पर बढ़ा तनाव

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीजफायर बढ़ाने के कुछ ही घंटों बाद हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पकतीका प्रांत में कई इलाकों पर हवाई हमले किए.

Pakistan and Afghanistan Border Tension | X

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीजफायर बढ़ाने के कुछ ही घंटों बाद हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पकतीका प्रांत में कई इलाकों पर हवाई हमले किए. इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच शांति वार्ता से पहले ही तनाव गहराता नजर आ रहा है. अफगान मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने पकतीका प्रांत के आर्गुन और बर्मल जिलों में कई घरों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए.

ये क्षेत्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर डुरंड लाइन के पास स्थित हैं. अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हमले के बाद स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा है.

दोहा में होने वाली शांति वार्ता से पहले हमला

गौरतलब है कि पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल दोहा (कतर की राजधानी) पहुंच चुका है, जहां अफगान प्रतिनिधिमंडल के शनिवार को पहुंचने की उम्मीद है. इन बैठकों का उद्देश्य सीमा पर बढ़ते तनाव को कम करना और शांति बहाल करने के उपायों पर चर्चा करना है. लेकिन हमले से पहले ही दोनों पक्षों के बीच विश्वास की स्थिति कमजोर होती दिख रही है.

हमले से कुछ घंटे पहले पाकिस्तानी सैन्य कैंप पर आत्मघाती हमला

इसी दिन सुबह उत्तर वजीरिस्तान में पाकिस्तान के एक सैन्य कैंप पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों के अनुसार, एक आतंकी ने विस्फोटक से भरी गाड़ी सैन्य कैंप की दीवार से टकरा दी. इसके बाद दो अन्य आतंकियों ने कैंप में घुसने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें मार गिराया.

TTP ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी Tehreek-e-Taliban Pakistan (टीटीपी) ने ली है. टीटीपी ने कहा कि यह हमला उनके खालिद बिन वलीद सुसाइड यूनिट और गुलबहादर गुट ने मिलकर अंजाम दिया है. यह हमला ठीक उस समय हुआ जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता की तैयारियां चल रही थीं.

वार्ता पर मंडराते सवाल

अब यह हवाई हमला और आत्मघाती हमला, दोनों ही घटनाएं शांति प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं. विश्लेषकों का मानना है कि अगर सीमा पर ऐसी ही हिंसा जारी रही तो शांति वार्ता आगे नहीं बढ़ पाएगी और दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड